जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल – गजेंद्र यादव

IMG-20250304-WA00201.jpg

विधायक गजेन्द्र यादव ने दी होली पर्व की शुभकामनाएँ

दुर्ग। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने होली पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने दुर्ग सहित प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

विधायक निवास में होली
विधायक गजेन्द्र यादव के निज निवास विद्युत नगर में 14 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होली मिलन को लेकर उत्साहित कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है।नंगाड़े की थाप और रंगो की फुहार के साथ होली मिलन आयोजित होगा।


scroll to top