दुर्ग में कांग्रेस का एकजुटता के साथ शक्ति प्रदर्शन: मेयर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने भरा नामांकन

IMG-20250128-WA0018.jpg

पार्षद प्रत्याशियों सहित वरिष्ठ नेताओं की भी रही उपस्थिति

दुर्ग: नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी शक्ति और एकजुटता का भव्य प्रदर्शन किया। मेयर प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता साहू की नामांकन रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई, शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। रैली में वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा, “संगठन को हमेशा सर्वोपरि मानना चाहिए। हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर हमारी मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव कांग्रेस के नाम रहेगा।”

60 वार्डों के सभी कांग्रेस प्रत्याशी पूरे उत्साह और जोश के साथ इस रैली में शामिल हुए, और उनकी उपस्थिति ने जनता में जीत का भरोसा और मजबूत किया। समर्थकों का विशाल जनसैलाब और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा, “यह चुनाव संगठन की ताकत और हमारे संकल्प का परिचय है। हम केवल चुनाव नहीं लड़ रहे, हम दुर्ग की प्रगति और जनता की सेवा के लिए मैदान में हैं।”

रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, कार्यकर्ताओं के जोशीले नारे, और कांग्रेस की झंडियों से सजे हुए रास्तों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया।


scroll to top