पाटन क्षेत्र में महिलाओं की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की दी जानकारी
पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्री स्मिता बघेल ने सोमवार को नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डों में महिलाओं के साथ मिलकर डोर टू डोर मुलाकात की और अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही महिलाओं की बैठक भी की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आत्मानन्द की मूर्ति पर माल्यार्पण करके वार्ड क्रमाक 1 इंद्रा नगर से की गई। स्मिता बघेल ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की छग की कॉंग्रेस सरकार ने महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही उनका आर्थिक बोझ भी कम किया है। गैस सिलेंडर का दाम आधा कर दिया गया है। अब गैसधारी के बैंक खातों में सीधे पांच सौ रुपये की सब्सिडी आएंगी। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। किसानों का कर्जा माफ होने के साथ ही इस बार महिला स्व सहायता समूह का भी कर्जा माफ होगा। दो सौ यूनिट बिजली निषुल्क मिलेगी ही। साथ ही विद्यार्थियों को सभी सरकारी स्कूलों व कालेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा निषुल्क मिलेगी। स्मिता बघेल ने आगे कहा कि घर परिवार के किसी भी सदस्य की अचानक घटना दुर्घटना होने पर सबसे ज्यादा घर की महिलाएं पीड़ित होती हैं। इसके लिये छग की काँग्रेस सरकार ने दुर्घटना पर मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। साथ ही 10 लाख रुपये तक ईलाज की निषुल्क व्यवस्था होगी। इस बार आप पंजा छाप का बटन दबाकर पुनः छग के कॉंग्रेज़ की भरोसेमंद सरकार बनायें। डोर टू डोर कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा , मुख्यमंत्री के पुर्व ओ एस.डी.आशिष वर्मा, महिला ब्लाक अध्यक्ष जगोत्री साहू , देवादा की सरपंच उर्वशी वर्मा , तरूण बिजौरा , किरण चंद्राकर , पुरषोत्तम कश्यप , अर्पिता आभाष दुबे , लक्ष्मी कोसरिया, डोमन भारती , सरजू साहू , दर्शन सिंह, गोपाल देवांगन , नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, दिनेश शर्मा , धनेश्वर वर्मा , मनोज वर्मा, संदीप कश्यप, अशीष वर्मा, तरूण वर्मा, दिलवाला नेताम, संजय पांडेय, नितिन तिवारी, मोती बघेल सहित अन्य महिला नेत्री व कार्यकर्ता, काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।