वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को जिताने जुटे वरिष्ठ नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता

28-10-23-3.jpg

-विधानसभा चुनाव को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक विचार विमर्श किया गया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह जीत और भी स्पष्ट नज़र आ रही है। इस चुनाव में जीत को और बड़ी बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाई है उसी तरह वैशाली नगर को उन्नति की राह पर प्रशस्त करना है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए वहीं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी।

बैठक में प्रमुख रुप से महापौर नीरज पाल , पुर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वैशाली नगर प्रभारी सौरभ दत्ता , अतुलचंद साहू, कोषाध्यक्ष भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी, डेरेश्वर बंजारे उपाध्यक्ष, संजय साहू, उपाध्यक्ष सुभाष साव, उमेश सिंह उपाध्यक्ष, नूरा मेनन, अशोक साहू उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष चंद्रभान, उपाध्यक्ष केशव बंछोर, उपाध्यक्ष जाकिर अहमद, उपाध्यक्ष देवकुमार बोरकर, गिरी राव,  सरला पोद्दार, समयलाल साहू, संदीप निरंकारी, रज्जन अकील , राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


scroll to top