– नारी शक्ति वंदन महिला बिल पारित होने पर महिलाओं ने जताया पीएम मोदी के प्रति आभार
-राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने विभिन्न समाज की महिलाओ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का किया सम्मान
दुर्ग। लोक सभा व राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन महिला बिल पारित होने पर भाजपा पार्षद दल द्वारा पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने पुराना बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में आयोजित नारी शक्ति महिला वंदन सम्मेलन में शहर की अनेक वार्डो से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में विभिन्न समाज की महिला अध्यक्ष व पदाधिकारी ने भी शिरकत की, जिनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओ का भी सम्मान किया गया। इस दौरान महिला डॉक्टरों की टीम से लेकर अनेक लोगो ने भाजपा प्रवेश किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, वरिष्ठ नेत्री प्रमिला गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पार्षद नीता जैन, कविता तांडी, चमेली साहू, लीना दिनेश देवांगन, हेमा शर्मा, कुमारी साहू, शशी साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व महिलाए उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि आज हमारा देश एक कुशल नेतृत्वकर्ता के हाथ में है जिसने समाज के सभी वर्ग का मान और सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पवान वाली नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा इस विधेयक को लाया गया। देश में महिलाओं के बीच हर्ष का माहौल भर गया है। यह देश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक है। भारत की मातृशक्ति के इस अप्रतिम सम्मान से लोकतंत्र गौरवान्वित हुआ है। संसद का नया भवन इस विधेयक के रूप में नई ऊर्जा नई विश्वास और संकल्पों के सृजन का साक्षी बना है।
सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास आज बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए अब वह जाति का जनगणना और महिला आरक्षण में ओबीसी कोटा तय करने की बात कर रही है, जबकि 2010 में जब यूपीए शासन काल में यह विधेयक लाया गया था तब कांग्रेस ने ओबीसी कोटा तय करने का विरोध किया था। तत्कालीन राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू ने तो ऐसी कोई व्यवस्था होने पर यूपीएस सरकार से समर्थन वापसी लेने की धमकी तक दे दी थी आज कांग्रेस अपने ही नजरिया को लेकर दोहरी राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल सहित घमंडियां गठबंधन के सारे घटक दल वही कर रहे हैं लेकिन आज जनता कांग्रेस और घमंडी गठबंधन की बातों को सुनने के लिए भी तैयार नहीं है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के जीवन के उत्थान को लेकर लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जीवन में खुशियां लाने की प्रयास कया है। वर्तमान में आया 33% आरक्षण विधेयक प्रत्येक महिलाओं के लिए उत्सव का पल लाने के लिए है। मैं आप सभी मातृ शक्तियों से आग्रह करती हूं आने वाले चुनाव में अपने भाई नरेंद्र मोदी को अपना मतरूपी शुभ आशीष अवश्य प्रदान करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने भी संबोधित किया एवं स्वागत भाषण वरिष्ठ महिला भाजपा पार्षद गायत्री साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू ने किया।
विधायक-महापौर पर भी किया कटाक्ष:-

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शहर का विधायक और शहर का महापौर दोनों एक दूसरे के पीछलग्गू हैं। महापौर विधायक के बिना नहीं चल सकते और विधायक के बिना नगर निगम दुर्ग अधूरा। शहर की हालत एकदम दयनीय स्थिति पर है। चारों ओर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इनके द्वारा कुछ माह पूर्व रोड पिचिंग का कार्य भी उखाड़ गया है और तो और गढ्ढो की लंबाई और चौड़ाई भी बढ़ गई जिससे लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मैं उपस्थित समस्त मातृशक्ति और बहनों से आह्वान करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सभी के जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया है और वर्तमान में आप सभी इस प्रदेश की लबरा सरकार और दुर्ग शहर के असक्रिय विधायक को भी याद रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना है।
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, कांतिलाल जैन, केएस चौहान, विनायक नातु,, मंत्री मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह प्रभारी राकेश दुग्गड़, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, डॉ शरद अग्रवाल, चैनसुख भट्टर, अनूप गटागट, रत्नेश चंद्राकर, नितेश साहू, उपासना चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, चंद्रशेखर चंद्राकर, ओम प्रकाश सेन, मनीष साहू, अजीत वैद्य, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन, सीमा शर्मा, चंपा साहू, राहुल पाटिल, नीरज पांडेय, गौरव शर्मा, शुभम साहू, सैयद आसिफ अली, बंटी चौहान, राहुल पंडित, दीपक सिंन्हा, चंद्रकांत साहू, लता ठाकुर, सरोज कोसरे, रीता मेश्राम, कुमुद बघेल, शशि रायजादा, श्वेता बक्शी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगिड़, झरना वर्मा, तनुजा बघेल, अंजू तिवारी, मीनाक्षी महोबिया, दिनेश्वरी तुरकर, गीता कनौजिया उपस्थित रहे।