झूठ बोलने वाले सीएम भूपेश बघेल को जवाब देकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है- रघुवर दास

20-9-23-2.jpg

परिवर्तन यात्रा में झारखंड के पूर्व सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है

-यात्रा संयोजक शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया आमसभा को संबोधित

दुर्ग। भाजपा की परिवर्तन यात्रा -1 बुधवार को अपने नवम दिन बेमेतरा से प्रारंभ होकर धमधा होते हुए अहिवारा पहुंची। परिवर्तन यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ और हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। जगह जगह स्वागत के उपरांत यात्रा सभा स्थल पहुंची जहां विशाल जनसमूह को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से त्रस्त 53 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मुख्य वक्ता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा गमछा पहनाकर दिलाई।

अहिवारा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए करारा प्रहार किया। रघुवर दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गौठान घोटाला, चावल घोटाला घोटाला घोटाला चल रहा हैं। झारखंड में भी शराब घोटाले का सिंडीकेट यहीं से भेजा जा रहा यह सब छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। महादेव ऐप  सट्टा का खेला चल रहा हैं, नशा का, ड्रग्स का काला कारोबार छत्तीसगढ़ में चल रहा है फल फूल रहा हैं। यह छत्तीसगढ़ के तरुणायी के लिए खतरनाक हैं इसलिए परिवर्तन करना हैं। बीरनपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं यह आप सब के लिए चिंतन का विषय है कि आखिर आज इसकी नौबत क्यों आई जो बिरनपुर में साहू समाज के युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हैं। झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देकर छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नारी शक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास करने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है, नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में काम किया जा रहा हैं यह गर्व का विषय हैं।

परिवर्तन यात्रा -1 के संयोजक भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज परिवर्तन यात्रा का नौवा दिन हैं। दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर हम चले थे और आज आपके शहर में अहिवारा में पहुंचे हैं। 2003 में  हमने परिवर्तन यात्रा निकाली थी और जनता का आशीर्वाद हमे प्राप्त हुआ। आज छत्तीसगढ़ राज्य बने 23 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, 15 साल भाजपा की सरकार रही और उन्ही 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदली। आज एक रुपया किलो चावल मिल रहा तो यह भाजपा सरकार की सोच थी, छत्तीसगढ़ में आज जो भी विकास दिखता हैं वह सब भाजपा सरकार के समय का हैं। आज छत्तीसगढ़ में क्या चल रहा हैं भ्रष्टाचार चल रहा हैं, अधिकारी सब जेल में हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर हत्या हो जाती हैं यह कानून व्यवस्था की पोल खोलता हैं। चोरी डकैती लूट, हत्या बलात्कार छत्तीसगढ़ में आम हो चला है शासन प्रशासन मौन हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, दो साल के बोनस का आता पता नहीं हैं।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया हैं कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं। भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को बदलना हैं और भाजपा की सरकार बनाना हैं। कांग्रेस के राज में शराब की होम डिलेवरी हो रही हैं और इन्होंने शराबबंदी का वादा किया था। इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता हैं? उन्होंने कहा कि बिजली बिल हॉफ का वादा था आज बिल बढ़ गया हैं। अहिवारा में विकास भाजपा सरकार के समय में हुआ हैं। आज प्रदेश के साथ साथ अहिवारा का विकास रुक गया हैं। पीएचई मंत्री यहां के विधायक हैं कितना पाईप लाईन बिछ गया आज जनता पुछ रही हैं। विकास को आगे बढ़ाना हैं तो परिवर्तन करना होगा और कमल खिलाना पड़ेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपई को याद किया और उन्हें नमन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए आभार माना। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने जनता से अपील की। कार्यक्रम में दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, पदमश्री उषा बारले, अहिवारा विधानसभा प्रभारी रामकुमार साहू पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, रवि शंकर सिंह, नटवर ताम्रकार, अशोक बाफना, गजेंद्र यादव, लिमन साहू ,सुषमा जेठानी, जितेंद्र यादव, उपकार चंद्राकर, रितेश सिंह ,आनंद ताम्रकार ,सतीश साहू ,जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर उपस्थित रहे।

धमधा में भी गरजे भाजपा नेता, कहा-वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अहिवारा से पूर्व धमधा में भी आम सभा को संबोधित किया। यहां पर भाजपा नेता प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर गरजे। धमधा में परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 5 साल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की गरिमा को कलंकित करने का कार्य किया है। जो छत्तीसगढ़ सादगी शालीनता ईमानदारी की विरासत का धनी हैं उसे छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल ने बड़े-बड़े वादे करके 5 साल में केवल लूटने का कार्य किया है। पीडीएस का घोटाला किया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब परिवार के 80 करोड़ लोगों को प्रति माह निशुल्क दिया जा रहा है उस अनाज पर भी डाका डालने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करते हैं। यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक व मंत्री रविंद्र चौबे अपने आप को शंकराचार्य के सबसे बड़े शिष्य बताते हैं और उन्ही के विधानसभा के अंतर्गत बिरनपुर में एक वर्ग विशेष के द्वारा नौजवान युवक की हत्या कर दी जाती है। उस हत्या के पश्चात भी रविंद्र चौबे उसके विरोध में खड़े ना होकर के एक वर्ग विशेष के लोगों को संरक्षण देते हैं।

विधानसभा परिवर्तन यात्रा प्रभारी एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा कि प्रदेश की जनता इस आताताई सरकार के करगुजारियों से त्रस्त है और तो और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग के ऊपर  उनके आकाओ के हाथ होने के कारण यह अपराधी गतिविधियों को अंजाम देने से कोताही नहीं बरते हैं। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि इस सरकार को जड़ से उखाड़ने का समय आ चुका है। बाफना ने आगे कहा कि मेरे विधायक की कार्यकाल के समय जो विकास कार्य हुए थे उसका उचित रखरखाव भी इस वर्तमान सरकार के मंत्री एवं साजा विधानसभा के विधायक के द्वारा नहीं किया गया। विक्रम उसेंडी, भूपेंद्र सवन्नी, केदार कश्यप, राजीव अग्रवाल, अमित चिमनानी, ओम प्रकाश जोशी, जितेंद्र वर्मा, लखनलाल साहू, सचिन बघेल उपस्थित रहे।


scroll to top