विधानसभा प्रभारियों ने सांसद विजय बघेल से की मुलाकात, नवीन जिम्मेदारी के लिए जताया आभार

14-4-23-1.jpg

-भाजयुमो ने पाटन विधानसभा प्रभारी मयंक गुप्ता, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी मनीष यादव, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी रोहन सिंह को बनाया है

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा नियुक्त विभानसभा प्रभारियों के एक दल ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही विधानसभा प्रभारियों ने इस नीवन जिम्मेदारी के लिए प्रदेश भाजपा संगठन, युवा मोर्चा संगठन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने अपने विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई। कुरूद भिलाई निवासी एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता को भाजयुमो पाटन विधानसभा प्रभारी, रिसाली नगर निगम के पार्षद एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव को भाजयुमो भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी, सेक्टर 6 भिलाई निवासी एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहन सिंह को भाजयुमो वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। तीन ही विधानसभा प्रभारियों ने सांसद बघेल से इस नवीन जिम्मेदारी हेतु मार्गदर्शन लिया और संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूर्ण रुप से खरा उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पप्पू चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं बेमेतरा जिला प्रभारी शुभम शर्मा, भाजयुमो प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी आकाश ठाकुर, वार्ड 24 छाया पार्षद सन्नी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अहिवारा विधानसभा प्रभारी राकेश यादव, राम पूजन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।


scroll to top