युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप, मशाल रैली निकाल जताया विरोध

27-3-23-1.jpg

प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस महासचिव पृथ्वी चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित

दुर्ग। केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने और षड़यंत्रपूर्वक राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने विरोध प्रकट किया। प्रदेश महासचिव संदीप वोरा के आदेशानुसार दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस महासचिव पृथ्वी चंद्राकर के नेतृत्व में पोलसाय पारा चौक से ग्रीन चौक तक सत्याग्रह मार्च कर विशाल मशाल रैली निकाली गई।

 रैली को संबोधित करते हुए पृथ्वी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शहीदों की पार्टी है। केन्द्र सरकार की तानाशाही के सामने न तो राहुल गांधी झुकेंगे और न ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। राहुल को न तो सदन में बोलने दिया जा रहा है और न ही बाहर। पृथ्वी चंद्राकर ने कहा जिस तरह कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया, उसी तरह गांधीजी के रास्तों पर चल कर केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। प्रजातंत्र की सुरक्षा के लिए युवा कांग्रेस हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

 मशाल रैली में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजा अली, रतनदीप कसार, जिला महासचिव राहुल राजपूत, सतीष रजक, गौरव उमरे, एजाज खान, चिराग शर्मा, राहुल गोस्वामी, यश बाकलीवाल, शाश्वत पाण्डेय, भूपेश सेन, सोनू राजपूत, सागर पाण्डेय, योगेश दुबे, सागर शेण्डे, मोनू निर्मलकर एवं समस्त युवा साथी उपस्थित थे।


scroll to top