यम हैं हम बोले प्रशम: ट्रैफिक नियम का पालन करो नहीं तो दुनिया से हो जाओगे कम

14-1-23-1.jpg

– यातायात नियम जागरूकता को लेकर भिलाई में अनोखी पहल

– भिलाई में मिशन एक्सीडेंट फ्री सिटी की शुरुआत

– ट्रैफिक रूल पालन करने वालों को बांटी गई चॉकलेट

– यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर डाले फूल

भिलाई। भिलाई में शनिवार को ट्रैफिक नियम जागरूकता को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। यमराज के रूप में लोगों को सड़क नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। जो सड़क नियम पालन कर रहे थे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए चॉकलेट का वितरण किया गया। वहीं सड़क नियम नहीं पालन करने वालों के ऊपर फूल बरसा कर सड़क नियमों को पालन करने का अपील की गई।

समझाईश देने धरतीलोक पधारे यमराज-

मिशन “एक्सीडेंट फ्री सिटी” अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता यमराज का कॉस्ट्यूम पहन भिलाई के नेहरू नगर चौक पहुंचे। अपनी टीम के साथ लोगों के बीच पहुंचकर सड़क नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रशम दत्ता ने बताया कि दुर्ग-भिलाई में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा रही है। साल 2022 में 2021 के मुकाबले अधिक सड़क हादसे हुए हैं और ज्यादा लोगों की जान गई है। प्रशम ने बताया कि  2020 में 207 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 100 लोग घायल हुए और 37 लोगों की मौत हुई। 2021 में 146 रोड एक्सीडेंट हुए, जिसमें 127 लोग घायल हुए और 33 लोगों ने जान गवाई। 2022 में नवंबर तक 213 सड़क हादसे हुए, जिसमें 106 लोग घायल हुए और 44 लोगों की मृत्यु हो गई।  इसे ध्यान में रखते हुए हमने कुछ दिन पहले मिशन “एक्सीडेंट फ्री सिटी” अभियान का पोस्टर का विमोचन किया था।

ट्रैफिक रूल पालन कर रहें सुरक्षित –

नेहरू नगर चौक और सुपेला चौक में ये अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से में लोगों से अपील की गई कि दुपहिया वाहन में हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं, कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं, शराब पीकर वाहन ना चलाएं और गाड़ी अधिक स्पीड में न चलाएं।


scroll to top